नवगछिया : रंगरा सहायक थाना क्षेत्र के पास भाड़ा मांगने पर अपराधियों ने गोपालपुर के पकरा निवासी चालक उपेंद्र मंडल को गोली मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया है. गोली लगते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से मंगलवार की देर रात ही चालक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया. चालक को सर के पीछे गोली मारी गयी थी. नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चालक को बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया. बुधवार को भी चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई थी. जानकारी मिली है कि कुछ अज्ञात लोगों ने पूर्णिया के अलौली गांव जाने के नाम पर बोलेरो को बुक कराया था. सभी लोग पूर्णिया गये भी. वहां से वापस लौटने के क्रम में चापर ढ़ाला के पास चालक ने जब पैसे की मांग की तो अपराधियों ने चालक के बक झक करना शुरू कर दिया. चालक के विरोध के बाद अपराधियों ने पीछे से उसके सर पर गोली मार दी. इधर रंगरा थाने में मामले की प्राथमिकी में अज्ञात अपराधियों को आरोपी बनाया गया है. थानाध्यक्ष सुचित कुमार ने कहा कि जल्द की मामले का उदभेदन कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

 

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *