कदवा ओपी थाना क्षेत्र के कदवा गांव के पास ग्रामीणों ने पशुपालकों केएक दल को 12 भैंसों के साथ बुधवार की सुबह बंधक बना लिया. ग्रामीणों केस्तर से सभी भैंसों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया. इस क्रम में पशुपालकों और ग्रामीणों के बीच कई बार मारपीट की नौबत भी आ गयी. बाद में पुलिस स्तर से की गयी कार्रवाई के बाद सभी पशुपालकों को मुक्त किया गया है. जानकारी मिली है कि सभी पशुपालक खरीक के लोकामनपुर गांव और उसके आस पास के हैं.ग्रामीणों को शक हुआ था कि चोरों द्वारा भैंसों को चुरा कर कहीं ले जायाजा रहा है. इसी कारण ग्रामीणों ने पशुपालकों समेत बारह भैसों को बंधक बनालिया. सुबह में ही थाना पहुंचे लोकमानपुर की मुखिया बिरमा देवी के पति विवेकानंद यादव, सरपंच बहादुर सिंह ने पुलिस के समक्ष स्थिति को स्पष्ट किया. तब जा कर पुलिस स्तर से पशुपालकों व बारह भैसों को मुक्त किया गया.
Total Downloads: 166
