जनाधिकार छात्र परिषद चौसा के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यालय के मुरली चौक पर शनिवार को उदाकिशुनगंज डीएसपी की अर्थी जुलूस निकाल कर पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान छात्र परिषद के प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार उर्फ टिंकू सिंह, उपाध्यक्ष धनंजय कुमार, प्रधान महासचिव सुजीत सिंह ने कहा कि उदाकिशुनगंज के दुर्गानंद उर्फ दुर्गा यादव, जितेंद्र कुमार उर्फ, रमन यादव सहित 22 छात्र नेताओं पर डीएसपी सीपी यादव ने झूठा मुकदमे दर्ज कराई है।

छात्र परिषद के कोषाध्यक्ष सौरभ कुमार, मीडिया प्रभारी पप्पू आलम, मुकेश कुमार ने कहा कि जब जब जनाधिकार छात्र नेता किसी समस्या को आवाज उठता है तब तब पुलिस अधिकारी झूठे मुकदमे दर्ज उन्हें केस में फंसा कर परेशान करते रहता है।

अक्षय कुमार, राणा कुमार, पंकज कुमार ने कहा कि जब तक झूठे मुकदमे को उदाकिशुनगंज डीएसपी उन छात्र नेताओ का नाम नहीं हटाएगें तब तक हमलोगों की आंदोलन जारी रहेगा। उनलोगों ने मुख्य बाजार, ब्लॉक गेट, बसस्टेंड भ्रमण कर मुरली चौक के पास अर्थी जुलूस में डीएसपी का पुतला को दहन कर मुर्दाबाद सहित कई नारे भी लगाए। मोके पर पंकज कुमार, गोविंद कुमार, अजेय कुमार सहित आदि छात्र मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *