जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र शनिवार से मिलने लगेगा। नगर निगम के रजिस्ट्रार को पहले की तरह बीडीओ के अनुशंसा पत्र के आधार पर प्रमाणपत्र निर्गत करने का आदेश दिया गया है। इसकी मॉनिटरिंग आयुक्त अनुपम कुमार सुमन कर रहे हैं। निगम के रजिस्ट्रार कृष्ण मुरारी ने बताया कि शुक्रवार तक लगभग डेढ़ हजार प्रमाणपत्र तैयार हो गया। इन्हें अंचलों द्वारा आवेदकों में बांटा जाना है। इसके लिए सभी अंचलों के डाटा इंट्री ऑपरेटरों को दो दिनों का समय दिया गया है।

मुख्यालय में लगेगी मुहर

प्रमाण पत्रों पर मुहर को लेकर अटका मामला भी सुलझ गया। अब मुख्यालय में प्रमाणपत्र बनने के साथ ही वहीं मुहर लगाई जाएगी। अंचलों में आवेदन जमा होने के बाद इसकी जांच मुख्यालय में की जाएगी। निगम के रजिस्ट्रार ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर बांकीपुर, कंकड़बाग और पटनासिटी अंचल में आए आवेदनों का निपटारा कर दिया जाएगा।

बिचौलिये के बहकावे में न आएं

रजिस्ट्रार ने आवेदकों से अपील की है कि बिचौलिये के बहकावे में न आएं। आवेदक अंचलों की जन्म और मृत्यु शाखा में आवेदन करें और समय सीमा के अंदर अपना प्रमाणपत्र लें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसकी शिकायत संबंधित अधिकारी से करें।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *