नवगछिया : तुलसीपुर गांव में मंगलवार को पुराने जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई। जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे जमकर लाठी-डंडे भांजी। इस मारपीट में दोनों पक्षों से चार महिला समेत कुल 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

मामले की सूचना पर खरीक थानाध्यक्ष दिलीप कुमार, बिहपुर थानाध्यक्ष रणजीत कुमार व नदी थाने की पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। जहां पुलिस ने सुझबूझ से दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी लाया।

घायलों में एक पक्ष के फूलो देवी (55) पति कपिलदेव मंडल, भूषण कुमार (22), अजय कुमार(30) दोनों पिता कपिलदेव मंडल, दिवेश कुमार (25) पिता वकील मंडल, काजल देवी (35) पति गोविंद मंडल, तो दूसरे पक्ष से भोला मंडल (45), भरतलाल मंडल (52), योगेन्द्र मंडल (60) तीनों पिता स्व. रामजीत मंडल, श्वेता कुमारी (18) नीतीश कुमार (20) दोनों पिता योगेन्द्र मंडल व रीमा कुमारी (16) पिता भोला मंडल का नाम शामिल है।

इन घायलों में एक पक्ष के योगेन्द्र मंडल व दूसरे पक्ष के फुलो देवी की स्थिति बेहद गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने एक पक्ष के योगेन्द्र मंडल, भोला मंडल, भरतलाल मंडल, तो दूसरे पक्ष के बिजला मंडल को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *