जेडीयू विधायक बीमा भारती के बेटे दीपक की हत्या में एक नया मोड़ आया है। इस मामले में पुलिस ने उसके पांच दोस्तों को हिरासत में लिया है। बता दें कि दीपक के पिता अवधेश मंडल ने पूर्व विधायक चंदन सिंह सहित गांव के दो अन्य लड़कों पर हत्या का आरोप लगाया था।
इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पूर्णिया के नामजद आरोपी का लाइनर इनमें से एक युवक है। वहीं, अवधेश मंडल ने बताया कि दीपक को हत्या से दो दिन पहले गुगुल मंडल का धमकी भरा कॉल आया था। वह लिब्रेशन आर्मी के अध्यक्ष व पूर्व विधायक शंकर सिंह के लिए काम करता है।

अवधेश मंडल ने बेटे की हत्या करने का आरोप पूर्णिया के ही कई लोगों पर लगाया है। जिसमें एक पूर्व विधायक शंकर सिंह का नाम भी शामिल है।


