कटिहार-जोगबनी रेलखंड के गढ़बनैली रेलवे स्टेशन पर जोगबनी-कटिहार सवारी गाड़ी (55744) के सहायक लोको पायलट गुरुवार की सुबह 6:35 बजे बेहोश होकर इंजन में ही गिर पड़े। आनन-फाफन में रेल कर्मियों द्वारा बेहोश सहायक लोको पायलट महेश्वर दास को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसबा लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पूर्णिया रेफर कर दिया।

रेल कर्मियों द्वारा बेहतर इजाल के लिए उन्हें मैक्स 7 अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. एमके झा ने बताया कि उपवास में रहने के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। जिस कारण वे बेहोश हो गए थे। लोको पायलट के बेहोश होने के कारण दो घंटे बाद ट्रेनों का परिचालन शुरू हो सका। इस घटना के बाद जोगबनी-कटिहार सवारी गाड़ी (55744) के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

खासकर महिला तथा बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कई यात्री ट्रेन को छोड़ पैदल ही गढ़बनैली बस स्टैंड पहुंचकर बस या ऑटो से अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किए। घटना के दो घंटे बाद कटिहार से इंजन के साथ सहायक लोको पायलट गढ़बनैली पहुंचकर ट्रेन को कटिहार लेकर गए।
घटना के संबंध में कसबा रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर मनीष कुमार ने बताया कि जोगबनी-कटिहार सवारी गाड़ी (55744) के सहायक लोको पायलट महेश्वर दास की तबीयत गढ़बनैली रेलवे स्टेशन पर अचानक से बिगड़ने लगी और वे अचेत होकर गिर पड़े। आनन-फानन में रेल कर्मियों द्वारा अचेतावस्था में ही इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उनकी बिगड़ती हालात को देखकर चिकित्सकों ने पूर्णिया रेफर कर दिया। रेल कर्मियों द्वारा उन्हें मैक्स 7 भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि विभिन्य मांगों को लेकर पूरे भारत में लोको पायलट तथा सहायक लोको पायलट 17 तथा 18 जुलाई को भूख हड़ताल पर थे। दो दिनों से भूख हड़ताल में रहने के कारण ही सहायक लोको पायलट महेश्वर दास का रक्तचाप बढ़ जाने से ये घटना हुई। इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि उपवास में रहने के कारण ऐसा हुआ।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *