टीएमबीयू ने सेमेस्टर-5 परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई, 30 मई तक मिलेगा मौक

द्वारा स्नातक सत्र 2023-27 के सेमेस्टर-5 परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि में सुधार करते हुए इसे 30 मई तक बढ़ा दिया गया है। जिन छात्रों का अब तक परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाया है, उनके लिए यह अंतिम अवसर माना जा रहा है।

Whatsapp group Join

विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार छात्र-छात्राएं 30 मई तक अपना परीक्षा फॉर्म भरकर संबंधित महाविद्यालय में जमा कर सकते हैं।

इसके साथ ही सेमेस्टर-5 की प्रस्तावित परीक्षा के कार्यक्रम में भी आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम का विवरण विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना में उपलब्ध कराया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि वे परीक्षा में शामिल होने से वंचित न रह जाएं।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights