डीएम प्रणव कुमार ने कहा कि पत्रकारों को हक है कि वे हमारी कमियां ढूंढें, वर्किंग पर बेबाक टिप्पणी करें। इससे हमें सुधरने का मौका मिलता है। पर डिजिटल युग की स्पीड में अब ब्रेकिंग न्यूज व सनसनी भरी न्यूज परोसने में हो रही चूक से मीडिया की साख संकट में आ गया है। इसमें सुधार की जरूरत है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में आयोजित ‘डिजिटल युग में पत्रकारिता आचार नीति और चुनौतियां’ विषय पर आयोजित सेमिनार में पत्रकारों को संबोधित किया।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता डीएम ने कहा कि समाज को आईना दिखाने के लिए ही इसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा गया है। भले ही मीडिया रिपोर्ट को कानूनी दर्जा नहीं मिला है, लेकिन इसका फैलाव तेजी से हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट पर कई बड़े खुलासे से मार्गदर्शन मिल जाता है। उन्होंने रामधारी सिंह दिनकर की कविता का जिक्र करते हुए कहा कि तलवार से भी ज्यादा शक्ति कलम में होती है।

जो बातें कर्मी छुपाते हैं मीडिया से मिल जाती है उसकी जानकारी

डीएम ने कहा कि बदलते परिवेश में प्रतियोगिता बढ़ी है। कई मीडिया हाउस बाजार में हैं। ब्रेकिंग न्यूज व एक्सक्लूसिव के चक्कर में कई बार बड़ी चूक भी हो जाती है। येलो जर्नलिज्म, मीडिया ट्रायल, निजी जीवन में ताकझांक आदि का बढ़ता ट्रेंड मीडिया की साख के लिए घातक है। कहीं की फोटो, कहीं पेस्ट होने का चलन बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भागलपुर में मीडिया एक्टिव है। जो बातें उनके मातहत या कर्मचारी छुपा लेते हैं, वह जानकारी मीडिया के जरिए उन्हें मिल जाती है। वे खबरों को ओवरलुक कभी नहीं करते।

डीआरडीए में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित गोष्ठी का उद्‌घाटन करते डीएम प्रणव कुमार। साथ हैं एडीएम व नगर आयुक्त।

बिना विवाद की कमेटी बनाकर दीजिए, प्रेस क्लब की चाबी दे दी जाएगी

प्रेस क्लब में तालाबंदी पर कहा, बिना विवाद वाली कमेटी बनाकर दीजिए। क्लब की चाबी आपलोगों को दे दी जाएगी। उपस्कर आदि की व्यवस्था भी की जाएगी। बिल्डिंग डिवीजन के पास फंड है, तो काम कराया जाएगा। फंड नहीं है तो सरकार से मांगा जाएगा। नगर आयुक्त श्याम बिहारी मीणा ने कहा कि डॉ. अमर्त्य सेन ने भी मीडिया की भूमिका पर कहा था कि सत्य के हम जितने नजदीक रहेंगे, पत्रकारिता उतनी सजग होगी। एडीएम राजेश झा राजा ने प्रेस दिवस मनाने के इतिहास पर प्रकाश डाला। मंच संचालन डीपीआरओ बिंदुसार मंडल ने किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *