डीआईजी विकास वैभव की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रमोशन बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें भागलपुर, बांका, नवगछिया और सीटीएस के 63 प्रारक्ष पुलिस अवर निरीक्षक के प्रारक्ष पुलिस निरीक्षक में प्रमोशन पर विचार हुआ है। 63 में 48 प्रापुअनि को प्रापुनि में प्रमोशन के लिए फिट पाया गया, जबकि 15 अनफिट। फिट पाए गए पुलिस पदाधिकारियों के नाम का अनुशंसा मुख्यालय भेज दी गई है, ताकि प्रमोशन के लिए वहां से अंतिम निर्णय लिया जा सका।
Total Downloads: 84
अनफिट पाए गए 15 पुलिस पदाधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई, विभागीय जांच, एसीआर लंबित आदि रहने के कारण उन्हें अनफिट किया गया। अब अगली बैठक में इन नामों पर विचार किया जाएगा। बैठक में डीआईजी के अलावा भागलपुर एसएसपी आशीष भारती, सीटीएस के प्राचार्य राजीव रंजन मौजूद थे। प्रमोशन बैठक की बैठक लेते डीआईजी विकास वैभव। साथ हैं एसएसपी आशीष भारती और सीटीएस प्राचार्य राजीव रंजन व अन्य। अनिवार्यसेवानिवृत्ति किये बांका दरोगा के केस में निर्णय नहीं हुआ बांका जिला बल के अनिवार्य सेवानिवृत्ति किये गए दारोगा श्याम कुमार के आवेदन पर भी बैठक में विचार हुआ।

2011 में दारोगा श्याम कुमार को मुख्यालय से अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई थी। इसके बाद वे हाईकोर्ट गए थे। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में मामले को कंशीडर करने का निर्देश पुलिस मुख्यालय को दे दिया है। दारोगा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर प्रमोशन की मांग की थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अनिवार्य सेवानिवृत्त किये गए दारोगा के आवेदन पर प्रमोशन बोर्ड की बैठक में विचार हुआ। हालांकि अभी इसमें निर्णय नहीं लिया गया है।

