कटिहार। जिले के कदवा प्रखण्ड में स्थानीय प्रशासन ने जिलाधिकारी के निर्देश पर 177 लीटर देसी और 113 लीटर विदेशी शराब को नष्ट किया गया। पश्चिम बंगाल से बिहार लाई जा रही इस अवैध शराब के जखीरे को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बरामद किया।

इस मौके पर कदवा के अंचल पदाधिकारी शिशिर कुमार वर्मा ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू रहने के कारण चोरी-छिपे तरीके से सीमावर्ती पश्चिम बंगाल से बिहार में शराब लाकर खपाने की कोशिश की जा रही थी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध शराब को बरामद कर लिया। जिसे कटिहार के जिलाधिकारी के आदेश पर नष्ट किया गया।

शिशिर कुमार वर्मा ने बताया कि पश्चिम बंगाल की सीमावर्ती इलाका होने के कारण स्थानीय प्रशासन के लिए शराब की तस्करी को रोकना सबसे बड़ी चुनौती है। इसकी तस्करी को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लगातार इसपर कार्रवाई की जा रही है। जिसे लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की जाती है और कई आरोपी अब तक गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *