राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे एवं बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने सोमवार को अपने विधान सभा क्षेत्र महुआ का फिल्मी अंदाज में दौरा किया. अपनी छवि पिता लालू प्रसाद की तरह पेश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. जनता के बीच सत्तू पार्टी की. गाय को चारा खिलाया, चापाकल पर स्नान भी किया. जनसमस्या सुनने को जनता के बीच रिक्शा चलाकर पहुंचे. छात्र राजद के कार्यकर्ता साये की तरह साथ रहे.

महुआ के विधायक तेज प्रताप यादव ने करहटिया बुजुर्ग में राजद नेता अशोक महतो के आवास पर सत्तू पार्टी की. खुद को जमीनी नेता दिखाने के लिये जमीन पर बैठकर सत्तू खाया. साइकिल-रिक्शा चलाकर गांव वालों से जनसंपर्क किया. एसडीओ – बीडीओ को मौके पर ही समस्याएं दूर करने के निर्देश दिये. तेज प्रताप ने एक किसान के घर में चारा काटकर गाय को खिलाया. सड़क से कचरा हटाने को झाड़ू भी लगायी.

छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव ,चेहरकाला प्रखण्ड अध्यक्ष गणेश राय,वैशाली छात्र जिला अध्यक्ष तौशिफ राजा, युवा राजद वैशाली जिला अध्यक्ष संजय पटेल, डीएसएस जिला अध्यक्ष फ़ैज़ खान, मुखिया अशोक रॉब, सैफ अली, राजीव पवन राय, धर्मेंद्र कुमार यादव, कुंदन कुमार चुटुल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी तेज प्रताप के साथ रहे.

सत्तू की महक से देश होगा आरएसएस-भाजपा मुक्त : तेज प्रताप

महुआ विधान सभा क्षेत्र जनसंपर्क के दौरान तेज प्रताप यादव ने देश को आरएसएस-भाजपा मुक्त बनाने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि सत्तू की महक को पूरे देश मे फैलाना है. इस महक से बिहारवासियों की मेहनत-संस्कृति को दूसरे राज्य के लोग समझेंगे. इससे देश भाजपा और आरएसएस से मुक्त होगा.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *