नवगछिया : हरितालिका तीज गुरुवार को है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखेंगी। तृतीया तिथि आठ सितंबर को रात्रि 3: 59 मिनट में प्रवेश कर गया, जो नौ सिंतबर को रात्रि 2:13 तक रहेगा। पंडितों के अनुसार, हरितालिका तीज का व्रत हर वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया पर रखा जाता है।

इस बार तीज की पूजा के दो शुभ मुहूर्त भी बन रहे हैं। पहला शुभ मुहूर्त सुबह के समय और दूसरा प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के बाद बन रहा है। सुबह 6:03 से 8:33 बजे तक व प्रदोष काल में शाम 6:33 से 8:51 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त है। संध्या काल में महिलाएं फल व पकवान से डालिया भरेंगी और हरितालिका तीज की कथा ब्राह्मणों से सुनेंगे। इस दौरान भगवान शिव, मां पार्वती व भगवान गणेश की पूजा करेंगे।

निर्जला व्रत रखने का चलन

मंदिर के पंडित श्रीराम पाठक ने बताया कि हस्त नक्षत्र शुक्ल योग में गुरुवार को हरितालिका तीज मनाया जायेगा। यह व्रत सनातन धर्म में विशेष माना गया है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। विधान के अनुसार इस दिन निर्जला व्रत रखा जाता है, मगर कुछ जगहों पर महिलाएं फलाहार व्रत भी रखती हैं। उन्होंने बताया कि इस दिन भक्त भगवान शिव, माता पार्वती और श्री गणेश की पूजा करते हैं। मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त यह व्रत रखता है, उसकी मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है।

खीरा और अमरूद महंगा बिका

तीज को लेकर बुधवार को बाजार में चहल-पहल रही। पूजन सामग्री के साथ फल की काफी अच्छी बिक्री हुई। इस दौरान फल की कीमत तेज रही। अमरूद 60 से 70 रुपये किलो तो खीरा 40 रुपये बिका। फल खरीद रहे नया बाजार की प्रियंका ने बताया कि सेब 80 से 100 रुपये, नारंगी 100 से 120 रुपये किलो खरीदा। सबसे महंगा अमरूद व खीरा मिला। इसके अलावा नारियल 40 से 50 रुपये पीस व केला 30 से 50 रुपये दर्जन बिका।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *