कटिहार: बिहार के कटिहार में एक पुलिसवाला शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाते दिखा. दरअसल एक हवलदार ने नशे में धुत होकर सरकारी कार्यालय में जमकर उत्पात मचाया. हवलदार ने कटिहार के सहायक थानाक्षेत्र में कार्यरत भूमि संबंधित सरकारी कार्यालय हल्का कचहरी में घुस कर जमकर तोड़फोड़ की.

शराबी हवलदार ने खुद को भागलपुर जिले के नौगछिया में एसपी कार्यालय में पदास्थिपत बताया.
मचाया. हवलदार ने शराब के नशे में कटिहार के सहायक थानाक्षेत्र में कार्यरत भूमि संबंधित सरकारी कार्यालय हल्का कचहरी में घुस कर जमकर तोड़फोड़ की.

इसके साथ उसने कार्यालय में रखे कई दस्तावेजों को आग के हवाले कर दिया था. बार-बार मना करने और रोकने पर भी वो नहीं रूका. शराबी हवलदार ने कचहरी के कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की. आपको बता दें कि शराबी हवलदार ने खुद को भागलपुर जिले के नौगछिया में एसपी कार्यालय में पदास्थिपत बताया.

इसका हाईवोल्टेज ड्रामा देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने हवलदार को काबू में करने के लिए पहले उसकी जमकर पिटाई की फिर उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए. मौके पर पहुंचे मौके पर पहुंचे अंचल निरीक्षक ने स्थानीय सहायक थाना को फोन कर घटना की जानकारी दी.

हल्का कचहरी में कई घंटो तक यह ड्रामा चला. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और बंधक से सिपाही को छुड़ा कर थाने ले गई

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *