नवगछिया : तेतरी पकड़ा हाई स्कूल में काम समाप्त हो जाने के बाद रानू कुमारी अपने पति चंद्र भूषण चौधरी के साथ मोटरसाइकिल से विक्रमशिला पहुंच पथ होते हुए जाह्नवी चौक से कुछ दूर आगे बड़ी थी की नवगछिया की ओर से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल मैं जोरदार धक्का दे मारा. धक्का लगते ही मोटरसाइकिल पर सवार दंपत्ति सड़क पर गिर गए और दोनों के माथे में गंभीर चोटें आई. दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो जाने की बात कही जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची परवत्ता पुलिस ने दोनों के शवों को जब्त कर नवगछिया अनुमंडलीय भेज दिया था. देर शाम नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी.

घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है जबकि पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंच चुके थे. पुलिस ने बताया है कि घटना के तुरंत बाद घटनास्थल से ट्रक लेकर भाग रहे चालक को नवगछिया ट्रैफिक ओपी पुलिस चालक को खदेड़ कर धर दबोचा है तो ट्रक को भी ज़ब्त कर है. नवगछिया अस्पताल पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि घटना बेहद दुखद है पुलिस पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलवाने का प्रयास करेगी. इधर रंगरा में रविवार को देर रात करीब 1:00 बजे ट्रक और बस के बीच सीधी टक्कर हो गई थी.

टक्कर के बाद बस का खलासी बस में बुरी तरह से फंस गया था. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो जाने की बात सामने आई है. जबकि इस हादसे में बस पर सवार कई लोगों के आंशिक रूप से घायल हो जाने की सूचना है. जानकारी मिली है कि आंशिक रूप से सभी घायल बस यात्री घायल अवस्था में ही अपने-अपने घरों के लिए दूसरे वाहन से रवाना हो गए. घटना की सूचना पर पहुंची रंगरा पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए रंगरा पीएचसी भेजा तो मृतक के शव को बस से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. दोपहर बाद नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों को पुलिस ने शव सुपुर्द कर दिया है. मामले में रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *