नवगछिया। दो जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गईं आशा कार्यकर्ता और फैसिलिटेटर की हड़ताल जारी है। हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवा चरमरा रही है। मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने थाली पीट कर प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र नाथ चोपड़ा एवं प्रखंड अध्यक्ष स्नेहलता कुमारी ने बताया कि आशा कार्यकर्ता और फैसिलिटेटर को डराने एवं आवाज को दबाने के लिए कई जगह नोटिस भेजा जा रहा है,

किन्तु हमलोग डरने वाले नहीं है। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर पमपम कुमारी, रेणु कुमारी, उमा देवी आदि मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *