नवगछिया : स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कोरोना वायरस को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. इसको लेकर अस्पताल में एक फ्लू कॉर्नर बनाया गया है. जहां पर कोरोना वाइरस से संदिग्ध मरीजों को रखा जाएगा. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ ए के सिन्हा ने कहा कि सदर अस्पताल एवं मायनगंज अस्पताल में आई सुलेषण वार्ड बनाने का निर्देश है. अनुमंडल अस्पताल में फ्लू कॉर्न का निर्माण करना है.

इसको लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड को फ्लू कॉर्नर बनाया गया है. जहां पर संदिग्ध व्यक्ति को रखा जाएगा. यहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अस्पताल में इसको लेकर एहतियात बरते जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस वायरस से बचाव के लिए लोगो को जागरूक होने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि भीड़ जमा न हो अस्पताल में जो बैठक होती है वह सीमित मात्रा में लोग रहते है.

अस्पताल में विभिन्न संस्थाएं भी जागरूकता के लिए प्रशिक्षण लेने भी पहुच रहे हैं. जिसे प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोरना वायरस को लेकर छह माह के दवा का स्टॉक करने का निर्देश दिया गया है. इसलिए अस्पताल में छह माह की दवा के स्टॉक को लेकर रिपोर्ट भेज दी गई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *