नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पिछले डेढ़ माह से एक छोटे एंबुलेंस के भरोसे संचालित हो रहा है. अनुमंडल अस्पताल का बड़ा एंबुलेंस पिछले डेढ़ माह से खराब हो जाने के कारण गैरेज में पढ़ा हुआ है. एम्बुलेंस खराब हुए डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी अब तक ठीक नहीं कराया जा सका है. अस्पताल का बड़ा एंबुलेंस खराब होने के कारण अस्पताल में मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आपातकालीन स्थिति में अस्पताल में एक ही एंबुलेंस होने के कारण मरीजों को निजी स्तर पर वाहनों कर भागलपुर मायागंज अस्पताल जाना पड़ रहा है.

वहीं अस्पताल का बड़ा एंबुलेंस खराब होने के कारण आए दिन मरीज के परिजनों व अस्पताल कर्मियों के बीच बकझक भी होती रहती है. एंबुलेंस खराब होने के कारण अस्पताल कर्मियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही. मालूम हो कि नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में नारायणपुर से लेकर रंगरा तक, जहान्वी चौक से लेकर ढोलबज्जा कोसी उस पार तक घटना दुर्घटना में घायल होने वाले मरीजों को इलाज के लिए भर्ती कराया जाता है.

ऐसे में अस्पताल में एक से अधिक एंबुलेंस की आवश्यकता लगभग रोजाना पड़ती है. ऐसे आपात स्थिति में एक छोटा एंबुलेंस होने के कारण मरीजों को निजी वाहनों से इलाज के लिए भेजना पड़ता है. एम्बुलेंस सम्मान फाउंडेशन एंड पशुपतिनाथ डिस्ट्रीब्यूटर के एसीईओ मुकेश कुमार ने बताया कि अनुमंडल अस्पताल की एंबुलेंस गाड़ी ठीक कराने के लिए गैरेज में दिया गया है.

जो गाड़ी का पार्ट्स यहां पर नहीं मिलने के कारण ठीक होने में समय लगा. गुरुवार को गाड़ी का पार्ट्स आ गया है. कल गाड़ी ठीक होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि अनुमंडल अस्पताल को अगले मंगलवार तक अस्पताल में एंबुलेंस मिल जाएगी.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *