नवगछिया : अनुमंडल के ऐतिहासिक मैदान में जयकारे के बीच स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वही भारतीय प्रशासनिक सेवा के तेजतर्रार आईएएस ऋतुराज प्रताप सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी ने ध्वजारोहण किया और सलामी दी। इस अवसर पर विधायक गोपाल मंडल और उनके पुत्र आशीष मंडल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। एसडीपीओ कार्यालय में एसडीपीओ ओमप्रकाश कुमार ने ध्वजारोहण किया और सलामी दी।
Total Downloads: 172
पुलिस लाइन नवगछिया मे एसपी प्रेरणा कुमार ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। गोपाल गौशाला नवगछिया में एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया । बाल भारती गौशाला रोड में अध्यक्ष पवन सर्राफ, जबकि बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड में डॉ. बीएल चौधरी ने ध्वजारोहण किया। नगर परिषद में सभापति प्रीति कुमारी ने झंडा फहराया।
रंगरा काली मंदिर में समाजसेवी राजेंद्र चौधरी, गायत्री मंदिर में सुभाष चंद्र मोदी, नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में डॉ . बरूण कुमार, जीबी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. शिवशंकर मंडल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

