नवगछिया : भवानीपुर कोसी तटबंध पर एक महिला के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर उसके घर में घुसकर मारपीट करने और मोटरसाइकिल छीनने का मामला सामने आया है।

पीड़िता, भवानीपुर निवासी रामनाथ पंडित की पत्नी आशा देवी ने नगरपारा निवासी बिनोद पासवान, रंजीत पासवान, मुल्लू पासवान, छंगूरी पासवान, बाबुसाहेब पासवान, छोटु पासवान, हरेराम पासवान, बिदुर पासवान, मनोज पासवान, बमबम पासवान, राजन पासवान, सुमित पासवान समेत बारह लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

महिला ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने छेड़खानी का विरोध किया, तो आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और अवैध हथियारों से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान उनके ननदोसी भोला पंडित, गोतनी मधु देवी और बच्चे प्रिंस भी घायल हो गए। जब उनके पति और पुत्र बचाने आए, तो आरोपियों ने मोटरसाइकिल संख्या बी आर 34 क्यूं 0834 छीन ली और धमकी देते हुए फरार हो गए।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....