बिहपुर। Bihpur के झंडापुर इलाके की रहने वाली एक अपहृत युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में जयरामपुर गांव निवासी आरोपी सोनू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 189
बताया गया कि 10 मार्च को युवती की मां ने Jhandapur थाना में आवेदन देकर शादी की नीयत से बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस के अनुसार बरामद युवती की गुरुवार को मेडिकल जांच कराई जाएगी और उसके बाद कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
