नवगछिया : भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा बिहार को बंगाल, यूपी, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11031) 23 फरवरी से प्रत्येक सोमवार को सुबह 11:50 बजे पनवेल रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन रात्रि 1:37 बजे नवगछिया होते हुए तीसरे दिन दोपहर 13:50 बजे अलीपुरद्वार जंक्शन पहुंचेगी।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

वहीं वापसी में अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11032) 26 फरवरी से प्रत्येक गुरुवार को सुबह 04:45 बजे अलीपुरद्वार जंक्शन से खुलेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन दोपहर 1:53 बजे नवगछिया होते हुए तीसरे दिन सुबह 05:30 बजे पनवेल स्टेशन पहुंचेगी।

नवगछिया स्टेशन सलाहकार सदस्य मुकेश राणा ने इस ट्रेन के नियमित परिचालन पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के चलने से स्थानीय लोगों में काफी खुशी है और क्षेत्र को बेहतर रेल संपर्क मिलेगा।

इस अमृत भारत एक्सप्रेस में 11 सामान्य श्रेणी के आधुनिक कोच तथा 8 स्लीपर श्रेणी के आधुनिक कोच लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet