नवगछिया के मंदरौनी स्थित अर्जुन कॉलेज ऑफ फार्मेसी और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 27 मार्च रविवार को मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कॉलेज परिसर में आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी मंगलवार को आईएमए और कॉलेज प्रबंधन द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता के दौरान दी गयी। बताया कि शिविर में प्रायः रोगों के 50 से अधिक राज्य स्तरीय ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सक और 100 से अधिक नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहेंगे। जबकि शिविर का उद्घाटन सूबे के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद करेंगे।
Total Downloads: 165
शिविर में सर्जरी, पैथोलॉजिकल टेस्ट, ईसीजी आदि के अलावा लोग कोरोना जांच करवा सकेंगे और कोविड 19 वैक्सीन भी ले सकेंगे। इसके अलावा लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में भी यहां शामिल हो सकेंगे। इस दौरान आईएमए के सचिव डॉ. अजय कुमार सिंह, आईएमए के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राजीव सिन्हा, आईएमए के हेल्थ वीक के सचिव डॉ. अणु और अर्जुन कॉलेज ऑफ फार्मेसी के चेयरमैन राजीव रंजन मौजूद थे।
आईएमए के पदाधिकारियों ने बताया कि इस शिविर में बड़े पैमाने पर रोगियों के लिये इलाज की व्यवस्था की जा रही है। वार्ता में कॉलेज के दिलीप कुमार चौधरी, संजय कुमार, रौशन कुमार, अमित कुमार शर्मा, शुभाशीष कुमार ठाकुर, अखिलेश कुमार, मुकेश कुमार, अमित ठाकुर, अनंत सिंह, सकलदेव सिंह, लड्डू कुमार आदि मौजूद थे।

