नवगछिया : पुलिस ने शनिवार की अहले सुबह थाना क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से 40 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है।

Whatsapp group Join

थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि सोनवर्षा गांव में विदेशी शराब के लाए जाने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की टीम गांव में पहुंची, जहां वार्ड नंबर दो में शशि कुंवर के घर के आगे बिना नंबर के टाटा मैजिक से सुमन कुमार को 20 बोतल शराब उतारते पुलिस ने पकड़ा। उसकी निशानदेही पर पुलिस विक्रमपुर गांव सन्नी कुमार को गिरफ्तार करने पहुंची, लेकिन वह पुलिस के पहुंचते ही फरार हो गया।

पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली तो, वहां से 20 बोतल 750 एमएल की शराब बरामद हुआ। एसआई अजय कुमार के बयान पर सुमन कुंमर, सन्नी कुमार, गाड़ी चालक व गाड़ी मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शराब और गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। गिरफ्तार दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *