नवगछिया : गुरुवार को रंगरा प्रखंड प्रमुख शीला देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है. अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में प्रखंड क्षेत्र के 10 पंचायतों के 12 पंचायत समिति सदस्यों में से कुल 10 सदस्यों ने रंगरा प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुनंदन आनंद के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है. रंगरा प्रखंड प्रमुख के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों द्वारा पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद रंगरा प्रखंड सहित नवगछिया अनुमंडल की राजनीति गरमा गई है.

रंगरा प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

– प्रखंड के 10 पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में रंगरा बीडीओ को सौंपा हस्ताक्षर युक्त आवेदन

मिली जानकारी अनुसार प्रखंड प्रमुख के खिलाफ बनिया वैसी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य एवं मोती यादव के धुर विरोधी एवं नवगछिया पुलिस जिले के चर्चितअपराधी कुमोदी यादव की पत्नी गुड़िया देवी के नेतृत्व में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया है.

मिली जानकारी अनुसार रंगरा बीडीओ को दिए आवेदन में बनिया वैसे पंचायत की पंचायत समिति सदस्य गुड़िया देवी, भवानीपुर पंचायत की पंसस रेखा देवी, कौशिकी पुर सहोरा पंचायत के विनोद सिंह , मदरौनी पंचायत के रंजन सिंह, मुरली पंचायत के उमेश सिंह, रंगरा पंचायत के दिवाकर सिंह एवं फूलन देवी, तीन टंगा दियारा दक्षिणी पंचायत के वकील मंडल, तिनटंगा दियारा उत्तरी पंचायत के राजेंद्र मंडल उर्फ चुन्नी अमीन एवं उप प्रमुख सह सधुआ चापर पंचायत के प्रवीण कुमार पंकज उर्फ पवन यादव ने अपना हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *