नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के बोचाही नवटोलिया गांव में आग लग जाने से घर में रखा सारा सामान एवं बकरी जलकर खाक हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया तब तक घर का सभी सामान नगदी भी जलकर खाक हो गया था।

इस्माइलपुर के मुखिया प्रतिनिधि अनिल पोद्दार ने बताया कि इस्माइलपुर गोपालपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती नेपोलियन गांव में आग लगने की घटना में गांव के सोनेलाल मंडल एवं चंदेश्वरी मंडल के घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

घटना की सूचना अधिकारी को दिया गया। लेकिन देर रात तक कोई नही आया, आग पर काबू पाने में विलंब होने से तीन बकरी सहित नगदी सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *