नवगछिया : बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग की ओर से नियोजन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को रंगरा चौक प्रखंड कार्यालय परिसर में इसका आयोजन किया जाएगा।
इसकी जानकारी भागलपुर के अवर प्रादेशिक नियोजनालय के सहायक निदेशक ने दी है। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा इच्छुक आवेदकों को हिस्सा लेने की अपील की है।

