नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रीय कार्यक्रम मिशन साहसी को लेकर नवगछिया इकाई के द्वारा के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया. मिशन साहसी कार्यक्रम प्रमुख अंजली कुमारी कार्यक्रम सह प्रमुख सुगंधा कुमार का संघटन के द्वारा प्रभार दिया गया. नगर उपाध्यक्ष अरविंद ने बताया कि नवगछिया इकाई के द्वारा 1100 छात्राओं को मिशन साहशी कार्यक्रम के द्वारा सेल्फ डिफेंस बनाने की लक्ष्य है.
Total Downloads: 72
पदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया ने बताया कि नवगछिया के सावित्री देवी पब्लिक स्कूल और बाल भारती विद्यालय में और शहर के अन्य जगहों पर कल से सात दिन का प्रशिक्षण आरंभ किया जायेगा. बाद में एक दिन बड़े स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं के द्वारा प्रदर्शन होना तय हुआ है.

कायक्रम प्रमुख अंजली कुमारी ने बताया कि हम सभी कार्यकर्ताओं की प्रयास है कि अघिक से अधिक संख्या में छात्राएं प्रशिक्षण में भाग ले इसलिए हम सभी बड़े पैमाने पर तैयारी कर रहे हैं. प्रशिक्षण जिला ताइक्वांडो संध के संयुक्त सचिव सह अन्तराष्टीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर एवं अनुभवी महिला प्रशिक्षण के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा.

