नवगछिया : मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत नवगछिया अनुमंडल के सभी प्रखंड के करीब 515 आवेदनकर्ता का आवेदन जिला स्तर पर लंबित रहने से वृद्धजनों को काफी परेशानी हो रही है। जहां एक तरफ सरकार के द्वारा पेंशन की राशि में बढोत्तरी की गई है
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 165
वहीं आवेदन निष्पादन की कोई तय सीमा नहीं होने से आवेदन जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर लंबित रहने से वृद्धजन दिव्यांग और विधवा महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है।
नवगछिया अनुमंडल में सबसे दयनीय स्थिति नवगछिया प्रखंड कार्यालय का है। जिसमें वित्तीय वर्ष में कुल 7953 आवेदन जमा हुए। जिसमें मात्र 7383 ही स्वीकृत हुए है, 570 आवेदन लंबित हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
