नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड के पचगछिया गांव में कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर हुए विवाद के कारण निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया। ज्ञात हो कि पचगछिया में कब्रिस्तान व महावीर मंदिर की जमीन को लेकर वषरे से विवाद चल रहा है। कुछ दिनों पूर्व ही दोनांे पक्ष के बीच समझौता कराया गया था। सोमवार की सुबह दोनों पक्षों में फिर विवाद खड़ा हो गया। पथराव शुरू हो गया। सूचना पर एसडीओ मुकेश कुमार, एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती पुलिस बलो के साथ पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत किया।
Total Downloads: 165
गजाधर कुमार का शव सोमवार को भी बरामद नहीं
नारायणपुर : कोसी नदी में रविवार की दोपहर डूबे बनारसी पासवान के दस वर्षीय पुत्र गजाधर कुमार का शव सोमवार को भी बरामद नहीं हुआ। दूसरे दिन भी गोताखोरों ने नदी में शव ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मिला। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक ईं. शैलेंद्र, जिला पार्षद उषा मिश्र व भारतेंदु मिश्र ने नवगछिया एसडीओ से वार्ता कर एसडीआरएफ टीम बुलाने की मांग की। छात्र के पिता, मां उषा देवी, बहन रुबी, डेजी, बेबी, गुड़िया पिछले 24 घंटे से नदी किनारे भूखे-प्यासे बैठी है।
एससीएसटी थानाध्यक्ष निलंबित, सुदर्शन को कमान
नवगछिया : नवगछिया एसपी निधि रानी ने एससीएसटी थाने के थानाध्यक्ष श्रीकांत राम को निलंबित कर दिया है। इनकी जगह थाने में कार्यरत जेएएसआइ सुदर्शन राम को नया थानाध्यक्ष बनाया है। रोहतास जिले में रहते हुए श्रीकांत राम ने कई केसों का प्रभार नहीं दिया था, इस कारण इन पर वहां मामला दर्ज किया गया था। इसको लेकर ही यह कार्रवाई हुई है।

एटीएम बदलकर एक लाख दस हजार रुपये उड़ाए
नारायणपुर : भवानीपुर ओपी क्षेत्र में एक महिला से उचक्कों ने एटीएम में रुपये निकालने के दौरान झांसा देकर एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से एक लाख दस हजार रुपये उड़ा दिया। उक्त महिला सिंहपुर पश्चिम पंचायत के पूर्व मुखिया नयावास गनौल निवासी मणिकांत ठाकुर के पुत्र बीएसएफ जवान रंजीत कुमार की प}ी है। पीड़िता ने प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।
