नवगछिया अंचल अधिकारी के द्वारा वार्ड पार्षद चम्पा कुमारी के अनुरोध पर नवगछिया बाजार के बिहारी अतिथि सदन में अंचल राजस्व संग्रह का शिविर राजस्व कर्मचारी के द्वारा लगाया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने अपने अपने राजस्व की रसीद कटवाये। इस शिविर में सुनील सिंह, मुकेश राणा, सूरज कुमार सहयोग कर रहे थे।

अतिथि शिक्षकों को स्थायी करने की मांग नवगछिया

प्रदेश जदयू शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो राजेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा निदेशक डॉ रेखा कुमारी से मांग की है कि राज्य के कालेजों में बहाल गेस्ट असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति को नियमित कर स्थायी शिक्षकों की तरह वेतन दिया जाएं। डॉ यादव ने बताया कि गेस्ट शिक्षकों को बहाली यूजीसी 2009 के मापदंड के आधार |पर स्थायी शिक्षकों की तरह हुई है।

चाकू मारने के आरोपी को लिया रिमांड पर

नवगछिया। नवगछिया मॉडल थाना के उजानी में मो. रफीक को चाकू मारकर घायल करने के आरोपी महदतपुर निवासी मो. राहुल ने पुलिस छापेमारी के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। अवर निरीक्षक राघव सिंह ने मंगलवार को उसे 18 घंटे के रिमांड पर लिया है। 28 अप्रैल को पुलिस द्वारा खदेड़े जाने पर वह अपनी बाइक छोड़कर भाग गया था।

ओवरलो¨डग के खिलाफ ट्रक यूनियन की बैठक तीन को

नवगछिया : विक्रमशिला सेतु को बचाने के लिए ओवरलोडिंग के खिलाफ ट्रक ऑनर्स एवं वर्कस एसोसिएशन के सदस्यों की एक बैठक तीन मई नवगछिया के मकंदपुर चौक पर एक निजी होटल में होगी। यूनियन के मीडिया प्रवक्ता बबलु मंडल ने बताया कि बैठक में बांका, पीरपैंती, भागलपुर, नवगछिया अनुमंडल के ट्रक मालिक शामिल होंगे।

चेचकरोधी दवाओं का निश्शुल्क वितरण आज

नवगछिया : नवगछिया के तत्वावधान में निश्शुल्क होमियोपैथी चेचकरोधी दवा का वितरण शिविर बुधवार को बाल भारती विद्यालय नवगछिया में लगेगा। शिविर डॉ. अनंत विक्रम के देखरेख में होगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *