नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता गांव के वार्ड संख्या 12 में बिजली पोल का तार टूट कर गिर जाने से तार की चपेट में आई एक बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई है. मृतक बच्ची शिवानी मंडल की पांच वर्षीय पुत्री गौरी कुमारी है. करंट लगने से बच्ची को मौत के बाद स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई.

सूचना मिलने पर परबत्ता पुलिस मौके पर पहुचीं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर संध्या समय पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. इधर करंट लगने से बच्ची की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. मृतक बच्ची की माता संगीता देवी अपनी पुत्री के शव पर दहाड़ मार कर रो रही थी।

गौरी अपने माता पिता की सबसे बड़ी पुत्री थी. शिवानी मंडल की दो पुत्री में गौरी बड़ी थी. मृतक के परिजनों ने बताया कि गौरी हर दिन के भांति कुछ बच्चे के साथ सड़क पर खेल रही थी. इसी दौरान अचानक ही बिजली का तार सड़क पर गिर गया जिसके संपर्क आने से किशोरी की मौत हो गई. इस्माईलपुर थानाध्यक्ष प्रेम साह ने कहा कि बच्ची की मौत बिजली के करंट के चपेट में आने से हुई है.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *