नवगछिया । इस्माईलपुर प्रखंड में एक व्यक्ति की गंगा में डूबने से मौत हो गई है। मृत व्यक्ति की पहचान इस्माईलपुर पश्चिमी भिट्ठा के योगेंद्र हरिजन पिता सुमर हरिजन के रूप में हुई है।
Total Downloads: 78
स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अनिल पोद्दार ने बताया कि देर रात्रि लगभग 2 बजे शौच करने अपने ही घर के बगल के स्पर संख्या 1 के नोज पर गंगा किनारे गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में गिर गया। तैरना नहीं आने के कारण गंगा में डूबने से उसकी मौत हो गई। जब सुबह 4 बजे ग्रामीण शौच करने के लिए निकले तो गंगा किनारे शव पर नजर पड़ी।
मृतक शादी पार्टी में ढोल बाजा बजाकर अपना जीवन यापन करता था। उसकों चार पुत्र हैं। चारों प्रदेश में काम करते हैं। जब घटना की जानकारी परिवार वाले को मिली तो घर में सन्नाटा पसर गया। इस्माईलपुर थानाध्यक्ष एजाज रिजवी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है।

