नवगछिया । इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने कई चक्र गोली फायरिंग की। जिससे अफरातफरी मच गयी। लोग दहशत के कारण इधर-उधर भागने लगे। फायरिंग के विरोध में बुधवार की सुबह से ही इस्माईलपुर में दुकानदारों ने दुकानें बंद रखी।

बाजार बंदी के बाद दोपहर को इस्माईलपुर थाना अध्यक्ष ने तत्काल एसटीएफ एवं अन्य पुलिस बल के साथ बाजार पहुंचकर फ्लैग मार्च किया एवं सभी दुकानदारों के साथ बातचीत कर दुकान खोलने की बात कही। थाना अध्यक्ष अमोद कुमार ने बताया कि पुलिस की निगरानी में बाजार है। बाजार में जो भी घटनाएं पूर्व में हुई हैं। अब इस बाजार पर किसी भी अपराधी की नजर नहीं रहेगी। जो अपराधी यहां गुंडागर्दी करेगा वह जेल जाएगा।

मौके पर कई दुकानदारों ने मांग की कि यहां पर आए दिन अपराधी गोली फायरिंग कर देता है। बगल में पुलिस फोर्स प्रतिनियुक्त है। प्रखंड मुख्यालय है, अंचल कार्यालय है, कस्तूरबा विद्यालय है फिर भी सुरक्षा नहीं है। इसके लिए उन्होंने सभी दुकानदारों से कहा कि किसी भी परिस्थिति में अपराधी नहीं बच पाएंगे। हमने अपने बयान पर दो बार शातिर अपराधी के ऊपर मामला दर्ज किया है और दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजेंगे।

थाना अध्यक्ष अमोद कुमार ने बताया कि दो अभियुक्तों की पहचान कर ली गयी है। दोनों पर मामला दर्ज कर छापेमारी कर रहे हैं, जल्द गिरफ्तारी होगी। वहीं पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनिल कुमार पोद्दार ने बताया कि आपराधिक घटना के बढ़ने के कारण यहां पर काफी परेशानी है। इसलिए दुकानदारों ने दुकान बंद कर विरोध जताया था लेकिन थाना अध्यक्ष के आश्वासन के बाद दुकान खुली है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *