बिहपुर : ईद, रामनवमी और चैती दुर्गा को लेकर सोमवार को झंडापुर थाना में शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता व संचालन अपर थानाध्यक्ष धनजी सिंह ने की। उन्होंने ईद पर मस्जिदों में होने वाले नमाज के साथ रामनवमी पर शोभायात्रा के रूट चार्ट की जानकारी ली गई।

बैठक में सरपंच ब्रजेश चौधरी, सत्यम कुमर, रवि राज, अमित चौधरी, शंकर पासवान, मोहम्मद जुबेर, मोहम्मद फुलो सहित दोनों संप्रदाय के कई लोग मौजूद थे। लोगों से अपील की गई कि समाज में शांति में खलल डालने वालों के बारे में पुलिस को बताएं। इस पर पुलिस त्वरित जरूरी कार्रवाई करेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *