कटिहार-पटना एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहा एक मजदूर नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। यात्रियों की सूचना पर नवगछिया रेल पुलिस ने उसे र बेहोशी की हालत में ट्रेन से उतारा और इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
Total Downloads: 197
वहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पास मौजूद कागजात के आधार पर उसकी पहचान मधेपुरा जिले के रतवारा पंचायत के खापुर निवासी भागीरथ सिंह (55) के रूप में हुई। इसके बाद रेल पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को

दी।
सूचना पर रतवारा पंचायत के मुखिया मुन्ना कुमार के साथ परिजन नवगछिया पहुंचे और शव को अपने साथ ले गए। मुखिया ने बताया कि मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। वह बाहर रहकर मजदूरी करता था। बुधवार को वह ट्रेन से घर जा रहा था। इसी दौरान वह नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। मजदूर की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

