नवगछिया| रंगरा थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की के पिता का आरोप है कि जब वे मामले को लेकर थाने गए तो उन्हें वहां से भगा दिया गया और पांच दिन बाद आने को कहा।

वहीं थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा लड़की के पिता थाना जरूर आए थे, लेकिन उन्होंने आवेदन नहीं दिया। लड़की के पिता ने बताया कि शनिवार की शाम पुत्री और पत्नी शौच करने मंजूर नदाफ के पोखर के पास गयी थी। वहां पहले से ही रहमत नदाफ और रज्जाक नदाफ मौजूद थे।

रहमत नदाफ ने 15 वर्षीय पुत्री का हथियार के बल पर बाइक पर बैठाने लगा। जब उसकी मां ने विरोध किया तो उसे दोनों ने धक्का देकर गिरा दिया और लड़की को बाइक पर बैठा कर भाग गए। जाते-जाते दोनों ने हत्या की धमकी भी दी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *