नवगछिया : महाविद्यालय में चल रही बीए सेमेस्टर-1 की आंतरिक परीक्षा में कदाचार चरम पर रहा। एक बेंच पर चार-चार परीक्षार्थी, कोई गेस पेपर से नकल करते दिखे तो कोई दूसरे की कॉपी देखकर ही प्रश्नों का उत्तर लिखते दिखे। 

अव्यवस्था का आलम यह रहा कि जिन छात्रों को गेस पेपर या दूसरे की कॉपियां भी कदाचार के लिए कम लगी उसने फोन पर ही कॉल कर सवालों का जवाब लिखा। यहां बीए सेमेस्टर-1 वन हिंदी विषय की परीक्षा ली जा रही थी।

दरअसल, गुरुवार को परीक्षा देने के लिए कॉलेज में करीब 15 सौ छात्र-छात्राएं एक साथ उपस्थित हुए। कॉलेज में छात्रों के बैठने की क्षमता और व्यवस्था के विपरीत छात्रों के पहुंचते ही जैसे-तैसे परीक्षा का संचालन शुरू कर दिया गया। स्थिति यह थी कि बरामदे से लेकर हॉल तक में एक बेंच पर चार से पांच परीक्षार्थियों को बैठाकर परीक्षाएं ली गईं। तस्वीरें बताती रही कि कॉलेज प्रबंधन की ओर से छात्रों को नकल करने की पूरी छूट दी गई थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....