नवगछिया : साईंनाथ दरबार में संतसेवी महाराज की 150वीं जयंती मनाई गई। श्रद्धालुओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। संत्मंत के प्रचार मंत्री लड्डू बाबा ने सत्संग के महत्व को समझाते हुए कहा कि सत्संग सत्य के साथ जुड़ने का माध्यम है, जो असत्य से दूर रहने का रास्ता दिखाता है और मानव जीवन का कल्याण करता है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 170
श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम यादव ने सत्संग को खेत की बाड़ से तुलना करते हुए बताया कि इसमें आने से नकारात्मक भावनाओं जैसे काम, क्रोध, मोह, लोभ, और अहंकार का प्रवेश नहीं होता, बल्कि शील, संतोष, वैराग्य और ज्ञान की फसल विकसित होती है, जिसका समाज को भी लाभ मिलता है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
