नवगछिया : रविवार को नवगछिया के खरीक चौक के निकट एनएच 31 पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें झंडापुर के रहने वाले विनोद मंडल का बेटा हर्ष कुमार, सुभाष ठाकुर का बेटा हिमांशु कुमार, और सूरज शाह का बेटा पिंटू कुमार शामिल हैं।
Total Downloads: 173
जानकारी के अनुसार, ये तीनों युवक एक ही बाइक पर नवगछिया की ओर जा रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के तुरंत बाद, स्थानीय निवासियों ने मदद करते हुए सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इ
नमें से एक युवक की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर अस्पताल में भेज दिया गया है। दूसरी ओर, घायल युवकों के परिवारवालों ने खरीक थाना में FIR दर्ज कराने का आवेदन पेश किया है। पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है

