नवगछिया : नवगछिया एनएच 31 पर गुरुवार जाम लग जाने के यात्रियों को घोर परेशानियों का सामना करना पड़ा. जाम के कारण एन एच पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी. जाम नवगछिया के मकनपुर चौक से लेकर नवगछिया बस स्टैंड तक पहुंच गई थी. दूसरी ओर जाम वाहनों की लंबी कतार भवानीपुर टावर चौक तक लग गई थी.
Total Downloads: 345
एनएच 31 पर करीब 2 घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही. इसके बाद नवगछिया एवं गोपालपुर पुलिस द्वारा वाहनों को कतारबद्ध कर निकाला गया. इसके बाद जाम की स्थिति धीरे धीरे सामान्य हुई. जाम लगने का मुख्य कारण मकनपुर चौक के पास नवगछिया बाजार जाने वाली सड़क में पुलिया निर्माण होने के कारण लग रहा था.

पुलिया निर्माण होने के कारण नवगछिया शहर से निकलने वाले भाड़ी वाहन वनवे होने कारण सड़क पर पहुंच जा रहा था जिसके कारण जाम लग रही थी. पुलिया निर्माण को लेकर नवगछिया बाजार जाने वाली सड़क पर में भी पूरे दिन जाम की स्थिति बनी हुई थी. जाम के कारण नवगछिया बाजार जाने वाले यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था.

