एनएच-31 पर मदरौनी चौक के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता एनएच-31 पर मदरौनी चौक के पास वाहन जांच के दौरान रंगरा और कुरसेला पुलिस ने एक कार से 10 कार्टन शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार का चालक मौके से फरार हो गगया।
Total Downloads: 116
गिरफ्तार तस्कर बाथ थाना क्षेत्र के आभा रतनपुर निवासी सौरभ कुमार व नीतीश कुमार हैं। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे भागलपुर के एक लाॅज में रहकर एमए की पढ़ाई कर रहे हैं। एक शराब तस्कर के झांसे में आकर वे इस धंधे में फंस गए। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है।
रंगरा पुलिस ने दोनों को कुरसेला पुलिस को सौंप दिया। कुरसेला पुलिस को सूचना मिली की कार से भारी मात्रा में शराब भागलपुर ले जाई जा रही है। पुलिस ने जब कार को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। इसके बाद कुरसेला पुलिस कार का पीछा करते हुए रंगरा पुलिस को इसकी सूचना दी। तस्करों ने रंगरा पुलिस की गाड़ी में जोरदार धक्का मार दिया। मगर पीछे से आ रही कुरसेला पुलिस ने खदेड़ कर दोनों को दबोच लिया। पुलस की इस कार्रवाई से माफियाओं में दहशत है।

नारायणपुर में 25 बोतल शराब बरामद
वहीं नारायणपुर स्टेशन पर जीअारपी ने एक बाेरा से 25 बाेतल शराब बरामद किया है। बिहपुर जीआरपी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी फरार हो गया। जीआरपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि ट्रेन से शराब की खेप लेकर तस्कर जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

