अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बिहार ने राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन कर राज्य सरकार के विरुद्ध नाराजगी प्रगट की. अभाविप ने एसटीईटी परीक्षा रद्द होने पर आज पुरे बिहार में धरना दिया गया है. इसी के मद्देनजर ABVP नवगछिया के कार्यकर्ताओं ने भी इस राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया। अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज चौरसिया ने कहा कि एसटीईटी की परीक्षा रद्द करना कहीं से भी उचित नहीं है
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मत है कि सरकार इस निर्णय पर पुनर्विचार करें. कोर्ट के निर्णय से पूर्व एसटीईटी परीक्षा रद्द किया जाना कोर्ट का अवमानना भी है। सुनियोजित तरीके से एक तरफ 34000 पदों पर शिक्षकों की वहाली को लेकर अधिसूचना जारी की वही दूसरी ओर एसटीईटी की परीक्षा रद्द किया।

वहीं अभाविप के सुजीत सिंह चौहान ने कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार की शिक्षा व्यवस्था बिल्कुल चौपट हो गई है। बिहार की शिक्षा व्यवस्था भ्रष्ट तंत्र के आगे लाचार नजर आ रही है। वहीं कॉलेज अध्यक्ष अविश कुमार ने कहा कि आठ वर्षों बाद एसटीईटी की परीक्षा का आयोजन हुआ उसके बाद कोर्ट के आदेश की अवमानना परीक्षा को रद्द करना लाखो छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।


