एसडीओ मुकेश कुमार ने एसडीपीओ परमेन्द्र भारती के साथ शनिवार को तटबंध एवं बांधों का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि कमलाकुण्ड पंचायत के बिंद टोली में स्कूल के पास स्पर नौ के नजदीक सैंड बैग से काम कराना होगा।

स्पर सात एवं आठ के बीच भमरा के पास, स्पर छह एवं छह एन के बीच रिबेटमेंट में, स्पर 5 एन टू से छह के बीच रिबेटमेंट में, स्पर छह के अगले भाग में रेस्टोरेशन का काम, स्पर एक के अप स्ट्रीम में वार्ड चार के पास बोल्डर का काम, स्पर एक के पास चौरासी धार की विपरीत दिशा में बंडाल बनाने और आचार्य टोला लक्ष्मीपुर के पास लोहा पल के पास के डायवर्सन को बंद करने का निर्देश बाढ़ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को दिया गया। कटाव निरोधी कार्य में तेजी लाने का भी निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अंचलाधिकारी, जिला परिषद मौजूद थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *