गोपालपुर : बड़ी मकनपुर गांव निवासी सेवानिवृत आदेशपाल कौशल किशोर झा नवगछिया एसबीआई से नकदी निकालकर घर लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने पीछा कर उनके शरीर पर तरल पदार्थ फेंक दिया, जिससे उन्हंे खुजली और जलन की शिकायत होने लगी। इसके बाद वह नकदी लेकर आदर्श मध्यविद्यालय नवगछिया के पास टोटो में सवार हो गए।
Total Downloads: 173
जैसे ही वह बड़ी मकनपुर में टोटो से उतरने लगे। बाइक सवार दो लुटेरे लत्तीपाकर की तरफ से पहुंचे और नकदी से भरा उनका झोला झपटकर भाग गए। पीड़ित ने इसकी सूचना गोपालपुर पुलिस को दी।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर तकनीकी अनुसंधान के द्वारा छापेमारी की जा रही है। गोपालपुर थाना क्षेत्र में एक ही दिन में दो आपराधिक घटनाओं से लोग पुलिस की कार्य शैली पर सवाल उठा रहे हैं।

