नवगछिया। भागलपुर के सरधो निवासी मां-बेटे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार शाम की है। आशा देवी 45 वर्ष पति जयकांत राय अपने पुत्र अनन्त राय के साथ स्कूटर से चपरघट से भोज खाकर वापस सरधो लौट रही थी।

गोसाइगांव मोड़ से आगे 14 नम्बर सड़क पर अज्ञात ऑटो ने स्कूटर में जोरदार ठोकर मार दी। घटना के बाद दोनों घायल होकर सड़क पर गिर गए। ऑटो चालक ऑटो लेकर फरार हो गया। घायलों को स्थानीय लोगों ने अनुमण्डल अस्पताल में भर्ती करवाया। महिला के छाती में जख्म था। दोनों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *