नवगछिया : परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर जगतपुर के पास यात्रियों से भरी बस (शिवाजी रथ) के चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क किनारे खड़ी हाईवा में टक्कर मार दिया। चालक की लापरवाही से हाईवा में पीछे से जोरदार धक्का मारने की घटना में बस पर सवार महिला यात्री खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के कंजरी निवासी 30 वर्षीय कविता देवी पति अनुज पंडित की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि बस पर सवार करीब एक दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस के आगे बैठे यात्रियों की स्थिति दुर्घटना के बाद काफी गंभीर बनी हुई थी। बस पर सवार पीछे बैठे यात्री आनन-फानन में बस से बाहर निकले।

दुर्घटना के बाद पुल पहुंच पथ पर जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक घटनास्थल अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना शुक्रवार की दोपहर 2:30 बजे की बताई गई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग बस पर सवार घायल यात्रियों को आनन-फानन में बस से बाहर निकाल कर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजवाया। सूचना पर मौके पर परबत्ता पुलिस भी घायलों अस्पताल भेजने में मदद की।

पुलिस ने मृतक महिला यात्री के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा। जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद करीब एक घंटे तक विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया था। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहन को जब्त कर सड़क से हटाया। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ।

दुर्घटना में ये यात्री हुए घायल

बस के दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से बस पर सवार यात्री इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी महिला ललिता देवी, मधेपुरा जिले के मनोज कुमार साह, भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र के नगरपारा निवासी नेहा कुमारी व डेजी देवी, खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के अगुवानी निवासी डब्लू सिंह, सुल्तानगंज निवासी मो. शमीम व उनकी पत्नी निखत परवीन, महेशखूंट निवासी मिथुन कुमार, बेलदौर निवासी राजा कुमार, सुनील साह सहित अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज मायागंज अस्पताल में कराया जा रहा है।

हादसे की शिकार कविता अपने बेटे को स्कूल के हॉस्टल में छोड़ने आई थी : बस दुर्घटना में मरी मृतक महिला यात्री कविता देवी के भाई खगड़िया जिले के पसराहा निवासी पुलकित पंडित ने बताया कि वह अपने पुत्र चंदन कुमार आठ वर्ष जो भागलपुर के एक विद्यालय में पड़ता है। दीदी चंदन को उक्त स्कूल के हॉस्टल में छोड़ने के लिए भागलपुर आई हुई थी।

शुक्रवार की सुबह वह घर से निकली थी। चंदन को विद्यालय में छोड़ने के बाद वह शिवाजी रथ से वापस बेलदौर के कंजरी गांव अपने घर लौट रही थी। दुर्घटना में महिला यात्री कविता देवी की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली की घर में कोहराम मंच गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर देर रात मृतक महिला के परिजन अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। जहां परबत्ता पुलिस ने महिला यात्री शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *