भारी बारिश के कारण पटना जंक्शन के पास जलजमाव हो गया है। इस कारण बरौनी-कटिहार रेलखंड से होकर पटना जानेवाली ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। सभी ट्रेनों को बरौनी से शाहपुर-पटोरी-हाजीपुर होते हुए पाटलीपुत्र स्टेशन से होकर चलायी जा रही है।

रेलखंड के 15483 महानंदा एक्सप्रेस, 15635 ओखा एक्सप्रेस, 15646 गुवाहाटी-दादर एक्सप्रेस बरौनी से मुड़कर हाजीपुर के रास्ते पाटलिपुत्र जंक्शन जा रही है। वहीं, 15713 कटिहार-पटना इंटरसिटी पटना नहीं जाकर बरौनी तक ही जा रही है। 15647 गुवाहाटी से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली ट्रेन भागलपुर की जगह कटिहार-बरौनी रूट पर चल रही है।

ट्रेनों के पटना नहीं जाने से मोकामा-बाढ़ जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नवगछिया स्टेशन पर मूसलाधार बारिश के कारण बाहर जाने वाले काफी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं। स्टेशन परिसर में भी बारिश के पानी के कारण यात्रियों को बैठना मुश्किल हो गया है। स्टेशन के दक्षिणी छोर पर जलजमाव की स्थिति है। भागलपुर से आने वाले यात्रियों को गंदे पानी से होकर स्टेशन आना पड़ रहा है।

नवगछिया: बारिश से रेल लाइन धंसी, काउशन पर चल रही ट्रेनें

तीन दिनों लगातार हो रही बारिश से रेल लाइन पर असर पड़ने लगा है। भारी बारिश से बरौनी-कटिहार रेलखंड के काढ़ागोला और बखरी के बीच गेट फाइव बी के पास 24/3 किलोमीटर पर रेल लाइन धंस गई है। रविवार सुबह नौ बजे अप और डाउन रेल ट्रैक के ज्वाइंट के पास बारिश के कारण मिट्टी धंस गयी। इसकी सूचना पर नवगछिया आदर्श स्टेशन के अधीक्षक एनके तिवारी और बिहपुर के एईएन घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू करवाया। देर शाम तक मजदूरों द्वारा बचाव कार्य किया गया। रेल ट्रैक में धंसान के कारण अप एवं डाउन की सभी ट्रेनों को काउशन पर धीमी गति से चलायी जा रही है।

नन्हकार से बलहा के बीच काउशन पर चलायी जा रही ट्रेन

कटिहार-बरौनी रेलखंड के बिहपुर व नारायणपुर स्टेशन के बीच नन्हकार व बलहा ढाला के बीच रेव लाइन के दक्षिण में कटाव हो रहा है। स्टेशन मास्टर रामचंद्र मंडल ने बताया कि अप-डाउन लाइन में सभी ट्रेनों को काउशन पर धीमी गति से चलायी जा रही है। रविवार शाम रेलवे की ओर से बचाव कार्य चालू किया गया है। बिहपुर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *