बिहपुर। बिहपुर के दर्जनों राशन उपभोक्ताओं ने कम वजन देने पर बुधवार को डीलर के खिलाफ जमकर बवाल काटा। उपभोक्ता मो. रकीम, मो. इरफान, आसमा, फातमा, रोजी, मोमिना, सजदा, बानो, व फरजाना खातून ने बताया कि डीलर प्रत्येक यूनिट पर एक किलो कम अनाज दे रहा है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 84
हंगामे की सूचना उप प्रमुख एनामुल ने एमओ सजल बदस् को दी। वहीं सूचना पर एमओ डीलर राजेंद्र प्रसाद साह की दुकान पर पहुंचे और लाभुकों से जानकारी ली। एमओ ने बताया कि डीलर के खिलाफ शिकायत मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
