डीएम के निर्देश पर एसडीओ मुकेश कुमार व एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती के नेतृत्व में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। प्रशासन स्तर से की गई इस कार्रवाई में पूरे अनुमंडल में कुल 36 ओवर लोड ट्रक को जब्त किया गया। इस कार्रवाई को लेकर एक साथ छह चेक प्वाइंट पर चेकिंग की गई।

इस अभियान में अनुमंडल के सभी बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्षों को भी लगाया गया था। प्रशासनिक स्तर से की गई इस कार्रवाई में नारायणपुर अंचल अधिकारी द्वारा 19 ओवरलोड वाहन, बिहपुर अंचल अधिकारी द्वारा सात ओवरलोड वाहन, नवगछिया अंचल अधिकारी द्वारा चार ओवरलोड वाहन, रंगरा अंचल अधिकारी द्वारा चार ओवरलोड वाहन एवं गोपालपुर अंचल अधिकारी द्वारा दो ओवरलोड वाहन को जब्त किया गया।

ओवरलोड वाहनों को जब्त करने के बाद जिला खनिज पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा ओवरलोड वाहन एवं माइनिंग का दंड हेतु सीजर काटा गया। एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि अधिकांश ओवरलोड वाहन पर गिट्टी एवं बालू लदा हुआ था।गाड़ी के साथ खनिज परिवहन का चालान भी उपलब्ध नहीं था।

वहीं इस कार्रवाई के लिए कदवा ओपी क्षेत्र में बनाए गए चेक प्वाइंट पर नवगछिया बीडीओ प्रशांत कुमार को प्रतिनियुक्त किया गया था। लेकिन उनके द्वारा वहां वाहनों की जांच नहीं की गई। एसडीओ ने बताया कि वाहनों की जांच नहीं करने एवं बिना सूचना के अनुपस्थित रहने के संदर्भ में नवगछिया बीडीओ से स्पष्टीकरण पूछा गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *